{"_id":"678fe11810b6a098fa0bd5ae","slug":"chairman-of-child-welfare-committee-assumed-charge-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-131120-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाल कल्याण समिति की चेयरमैन ने ग्रहण किया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाल कल्याण समिति की चेयरमैन ने ग्रहण किया कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन अपर्णा श्रीवास्तव ने दोबारा कार्यभार ग्रहण कर लिया है। फिर से तैनाती का आदेश देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया था।
बाल कल्याण समिति की चेयरमैन अपर्णा श्रीवास्तव की बर्खास्तगी का आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मनमाना और अविधिपूर्ण करार देते हुए दुर्भावना से प्रेरित मानकर रद्द कर दिया था। इसके बाद जब वह कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं तब शासनादेश का हवाला देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उनको रोक दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन को उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के लिए प्रतिवेदन दिया। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उनके प्रतिवेदन को संयुक्त सचिव ने स्वीकार करते हुए उनकी बर्खास्तगी के शासनादेश को अपने स्तर से रद्द करते हुए फिर से कार्यभार ग्रहण करने की संस्तुति प्रदान की।
-- -- -- -- -
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने की लिखित सूचना एवं आदेश की प्रति जिला प्रोबेशन अधिकारी को दे दी है।
-अर्पणा श्रीवास्तव, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति