{"_id":"69cd61824841b5cace0b208b","slug":"chairman-controversy-cctv-cameras-installed-at-prominent-places-in-the-locality-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155907-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन विवाद : मोहल्ले में प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन विवाद : मोहल्ले में प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे के विबाद वाली गली शान्ति, तैना पुलिस के जवान। संवाद
शोहरतगढ़। नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन के पुत्र सौरभ गुप्ता के बीच सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोमवार शाम हुई हाथापाई के बाद मामला शांत हो गया है।
वार्ड नंबर सात सुभाष नगर मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। ऐसे में मोहल्ले के मुख्य प्वाइंट पर नगर पंचायत प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस भी हटा दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हालत सामान्य है। पुलिस दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्जकर जांच में जुटी है। वहीं, इस मामले को लेकर नगर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। चर्चा है कि मौजूदा चेयरमैन और उनके पति पर टिप्पणी किया जाना, इस विवाद का कारण बना है। नगर के अधिकांश लोगों ने कहा कि विवाद नहीं होना चाहिए था। बुद्धजीवियों ने कहा कि चैयरमैन और उनके पति के बारे में अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का टिप्पणी करना गलत है। राजनीति में इस तरह की अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के पुत्र में हुआ था विवाद : बता दें कि नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन बबिता कसौधन का घर नंबर सात सुभाष नगर मोहल्ले में है। इन दोनों का घर आमने-सामने है। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार सायंकाल वह अपने घर के सामने खड़ी थीं। इस दौरान सौरभ गुप्ता अपने आवास पर जा रहे थे तो उन्होंने उनसे पूछा कि आए दिन अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डालते हैं। एक महिला के ऊपर कीचड़ उछालते रहते हैं, शर्म नहीं आती है।
आरोप है कि उसके बाद सौरभ गुप्ता आग बबूला होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। अपने दो भाई अमित गुप्ता और अंकित गुप्ता को साथ लेकर हाथापाई पर उतारू हो गए।
वहीं, पूर्व चेयरमैन पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम को अपने घर से दूसरे आवास कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान चेयरमैन उमा अग्रवाल और उनके पति रवि अग्रवाल ने गाली देते हुए मारपीट की है। इस दौरान उन्होंने कोई हाथापाई नहीं की है। चेयरमैन और उनके पति सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर धमकी दी है। मामले को लेकर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुट गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार नगर में हुए विवाद के बाद हालत सामान्य है। कस्बे का माहौल शांतिपूर्ण है। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।