{"_id":"678fdd55a60c7728d7012fa0","slug":"central-library-will-soon-operate-in-its-own-building-siddharthnagar-news-c-7-jam1015-816051-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेंट्रल लाइब्रेरी जल्द ही अपने भवन में संचालित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेंट्रल लाइब्रेरी जल्द ही अपने भवन में संचालित होगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में लगभग 10 करोड़ से बन रही डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे अब छात्र-छात्राओं को सेंट्रल लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने का मौका मिलेगा। सेंट्रल लाइब्रेरी में 200 सीटों का हॉल भी बनाया गया है। जहां कान्फ्रेंस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय में बन रही सेंट्रल लाइब्रेरी में हाइटेक व्यवस्था रहेगी। इसमें छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए 50 हजार से अधिक किताबें रखी गई हैं, जबकि डिजिटल शिक्षा के लिए 25 कंप्यूटर भी लगाए गए हैं, जबकि लाइब्रेरी में एक साथ 100 से अधिक छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर पाएंगे। इससे छात्रों को पढ़ने के लिए नया माहौल मिलेगा। छात्र-छात्राएं प्रथम व द्वितीय तल पर बैठकर पढ़ पाएंगे।
लाइब्रेरी में स्लेबस की किताब, थीसेस, ग्रंथ, न्यूज पेपर, करंट अफेयर्स के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की सैकड़ों किताबें रखी गई हैं। छात्रों को पढ़ने के लिए नया माहौल मिलेगा। लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट्रल लाइब्रेरी का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी तल पर व्यवस्था की जाएंगी।ल