{"_id":"69f8fc7fa76dae7ccc0f8f7f","slug":"celebrations-were-held-on-bjps-victory-and-a-procession-was-taken-out-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157644-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाजपा की जीत पर मना जश्न, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाजपा की जीत पर मना जश्न, निकाला जुलूस
Tue, 05 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बांसी/बिस्कोहर। चुनावी परिणामों में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार जश्न मनाया। बांसी रोडवेज चौराहा पर आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। नगर कार्यकारिणी के आह्वान पर भारी संख्या में कार्यकर्ता रोडवेज चौराहे पर एकत्रित हुए और नगर अध्यक्ष कुबेर बारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। आतिशबाजी के साथ ही चौराहे पर जय श्रीराम और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर जगजीवन गौड़, पूर्व सभासद धर्मेंद्र कुमार, विंध्याचल चौरसिया, अनुपमा सिंह दूबे, धर्मेंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव, शम्भू वर्मा, सुशीला, , प्रिया गौतम, प्रमोद कुमार हिन्दू, योगेश यादव, सुनीता देवी, सुभाष मिश्रा, विद्यावती आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
बिस्कोहर में भाजपा कार्यालय से बस स्टॉप चौराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला और जीत का जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर नृपेंद्र सिंह, राजू कसौधन, सूर्यमणि चौधरी, विद्यासागर गुप्ता, मुकेश पाठक, कुट्टूर पांडेय, जसवंत सिंह, मनीराम प्रजापति, दद्दन यादव, अटल प्रजापति मौजूद रहे।