{"_id":"697909848e3228d80b013aee","slug":"cc-to-be-constructed-surat-of-badlegi-town-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152465-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसी का होगा निर्माण, बदलेगी कस्बे की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसी का होगा निर्माण, बदलेगी कस्बे की सूरत
विज्ञापन
बांसी नगर के अकबरनगर और श्यामनगर वार्ड के मध्य निर्माणाधीन सीसी रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। नगर पालिका परिषद के राप्तीनगर वार्ड में बांसी-खलीलाबाद संपर्क मार्ग से रामगढ़ होते हुए सोनार को जोड़ने वाली सीसी सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लंबे समय से सड़क की समस्या से लोग परेशान थे। इस सड़क के बनने से चार हजार की आबादी को राहत मिलेगा।
नगर के राप्ती नगर वार्ड की सड़क काफी जर्जर हो गई थी। इस सड़क का निर्माण हो जाने से बांसी धानी सड़क से खलीलाबाद रोड पर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लगभग एक किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इसी के साथ साथ साथ राप्तीनगर वार्ड के सोनारी, रामगढ़ के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इसी के साथ साथ कस्बे के अकबरनगर और श्यामनगर वार्ड के बीच डूडा से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
यह सड़क भी काफी जर्जर थी लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ता था। सड़क में कई जगह गड्ढे हो जाने से अक्सर लोग चोटिल हो रहे थे।इस सड़क का निर्माण हो जाने से लगभग चार हजार की आबादी को लाभ पहुंचा है। साथ ही इस सड़क से अकबरनगर, श्यामनगर सहित शंकरनगर, शास्त्रीनगर सहित अन्य कई मोहल्ले के लोग आवागमन करते है।
विज्ञापन
इस संबंध में चेयरमैन चमन आरा राईनी ने बताया कि नगर में सड़क के निर्माण से लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी। विकास से जुड़े कई प्रस्ताव गए हैं, जल्द ही नगर में और सड़क नाली आदि के काम होंगे।