{"_id":"65ca7a4ae5daf7688b014728","slug":"cc-camera-recording-should-last-for-30-days-dios-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112778-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन तक रहनी चाहिए सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग : डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिन तक रहनी चाहिए सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग : डीआईओएस
Tue, 13 Feb 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने कहा कि सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग 30 दिन तक रहनी चाहिए। परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है और बोर्ड परीक्षा की संवेदनशीलता इस बात से प्रतीत होती है कि इसकी निगरानी शासन स्तर पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिस दिन से कॉपी व पेपर आ जाते हैं उसी दिन से धारा 144 भी लागू हो जाती है। परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व सफलतापूर्वक संपादित करने में सभी केंद्र व्यवस्थापकों, को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा। इस दौरान प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान बताया की स्ट्रांग रूम में किसी भी प्रकार का सुराख न हो। एक ही प्रवेश द्वार हो। स्ट्रांग रूम में दो डबल अलमारी होनी चाहिए। जिसमें डबल लाक लगे हो। एक ताले की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। जबकि दूसरे लॉक की दो चाबियों में एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व एक स्टार्टिंग मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। लाग बुक पर तीनों अधिकारियों का हस्ताक्षर होना चाहिए। बच्चों का जूता नहीं निकलवाना है। पेपर कम होने की सूचना पहले इतिहास कार्यालय को दें। प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा, अर्जुन व हरिश्चंद्र चतुर्वेदी ने सभी को प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय पाठक, उदय प्रकाश मौर्य, अब्दुल रकीब, रमाकांत द्विवेदी, ओंकार नाथ आदि मौजूद रहे।
कल डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा को सफल बनाने के साथ ही उच्च स्तर से मिले निर्देशों और स्थानीय स्तर पर हुई व्यवस्था से अवगत कराने के लिए बुधवार को लोहिया कला भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक समेत जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह जानकारी जिविनि सोमारू प्रधान ने दी है। संवाद