{"_id":"65d3c198cf09455d07076078","slug":"cbse-32-students-left-hindi-exam-siddharthnagar-news-c-207-1-sgkp1003-111710-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी हिंदी की परीक्षा
Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को बारहवीं की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2241 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,32 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले मे 42 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संचालित होते है। यहां पढ़ने वाले 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से01:30 बजे तक हुई। सोमवार को 12वीं की हिन्दी विषय के लिए 2241छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।जिसके सापेक्ष 2209 परीक्षार्थी शामिल हुए। 32छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
जिसमें श्रीराम पब्लिक स्कूल पांच, केंद्रीय विद्यालय में पांच ,सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग मे तीन, सेंट जेविर्यस सीनियर सेकेड्री स्कूल आठ, आरसीसी पब्लिक स्कूल में तीन, दीसीएमएस में दो,सरला इंटरनेंशनल स्कूल में एक और ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नही रहा।
विज्ञापन
बोर्ड ने सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार को नोडल बनाया है। बताया कि कही से कोई शिकायत नही मिली है। दसवीं की मुख्य परीक्षा हिंदी 21 फरवरी को होगी।
इन बातों का रखें ध्यान
-परीक्षा के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।
- सुबह 10:30 बजे की पाली की परीक्षा के लिए केंद्र पर 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं
दिया जाएगा। अपना प्रवेशपत्र और पहचानपत्र साथ ले जाना न भूलें।
- छात्र-छात्राएं अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में जायेंगे।
- पीने के लिए पानी की पारदर्शी बोतल ही ले जाएं। रंग-बिरंगी बोतल परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है