फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cash

फ्रेंचाइची से दस लाख कैश ले उड़े चोर

Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
cash
बर्डपुर में चोरी की सूचना पर जुटे लोग और पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शटर का ताला तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की फ्रेंचाइची के दफ्तर के शटर का ताला तोड़कर चोर 10 लाख रुपये ले गए। घटना गुरुवार रात की है। मामले की जानकारी के बाद सीओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुकान के मालिक से भी पूछताछ की है।

मोहाना थाना क्षेत्र के परसपुर निवासी जाहिद ने बताया कि वह कई वर्ष से बर्डपुर कस्बे में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम वह लेनदेन के बाद देर शाम होने की वजह से 10 लाख रुपया कैश छोड़कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ एवं आधा खुला हुआ है। जब वह भागकर दुकान पहुंचे तो देखा कि गल्ला टूटा हुआ है और उसमें रखा 10 लाख कैश गायब है। जिसे देखकर वह घबरा गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्थानीय मोहाना पुलिस को दी। आनन-फानन में थानाध्यक्ष मोहाना मनोज कुमार सिंह, शुद्धोधन चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वहीं, जांच के दौरान दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। इस पर जाहिद से पूछताछ की तो पता चला कि गुरुवार दोपहर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। मामले की जानकारी नहीं थी कि कैमरे बंद था। सूचना पर सीओ सदर सुनील सिंह, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम एवं फॉरेंसिक टीम के साथ स्थल पर पहुंचे। टीम ने मामले की जांच की। जाहिद ने बताया कि इससे पूर्व भी रुपये की छिनैती का प्रयास हो चुका है। एसओ मोहाना मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed