{"_id":"67912672b01adfdd0e0bba46","slug":"case-will-be-registered-in-case-of-smuggling-animals-were-stuffed-16-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131160-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तस्करी के मामले में दर्ज होगा केस, ठूस कर भरे थे पशु, 16 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तस्करी के मामले में दर्ज होगा केस, ठूस कर भरे थे पशु, 16 गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसी थाना परिसर में खड़ी पशु तस्करों की पिकअप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ सकापार। बांसी कोतवाली पुलिस के हाथ लगे आठ पिकअप से 30 पशुओं को लेकर जा रहे 16 आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 14 सिद्धार्थनगर और दो संतकबीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।
उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि वह पशुओं को लेकर गोरखपुर के छपिया बाजार जा रहे थे, लेकिन पशुओं के लादने का जो तरीका है, वह तस्करों की तरह से है। एक पिकअप में चार पशुओं को लाद रखा था, जबकि कारोबारी एक से दो पशु लादते हैं।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस इनकी हिस्ट्री के बारे में जानकारी ले रही है। क्योंकि बस्ती में पशु तस्करों पर शिकंजा कसा और मुठभेड़ हुई। जांच तेज हो गई है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने रूट बदल दिया है।
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र रानीगंज चौराहा के पास मंगलवार की रात को संदिग्ध हालात में आठ पिकअप में लदे 30 पशु बांसी पुलिस ने पकड़ लिए। इसमें 24 गाय, 6 बछिया एवं एक बछड़ा शामिल है। पुलिस ने सभी पशुओं को कान्हा गोशाला भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात गश्त के दौरान पशु भरे आठ पिकअप रानीगंज चौराहे पर पहुंचे, जिसमें चार बिस्कोहर की तरफ से आ रहे थे, और चार पिकअप नरकटहा के थे।
सभी गोरखपुर के छपिया पशु बाजार जा रहे थे। पुलिस ने जब पिकअप पड़ा तो देखा कि किसी में चार, तो किसी में चार से अधिक पशुओं को लादा गया है। पुलिस सभी पिकअप को बांसी कोतवाली ले आई और पशुओं को कान्हा गोशाला भेज दिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह इसे गोरखपुर में छपिया बाजार लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को लेकर जाने का तरीका तस्करों की तरह था। उनको ठूंसा गया था। साथ ही बरामद पशुओं के बारे में जानकारी नहीं दे सके कि कहां से लेकर आ रहे।
इसीलिए पकड़े गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की हिस्ट्री की जांच की जा रही है। उन पर कोई पहले ऐसे किसी मामले में केस दर्ज नहीं है। कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि एसआई आनंद कुमार की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।