फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against tractor driver who crushed young man

Siddharthnagar News: युवक को कुचलने वाले ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against tractor driver who crushed young man
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 बांसी-नौगढ़ स्थित सोनखर पेट्रोल पंप के पास एक युवक की शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से दब कर मौत हो गई थी। मामले में मृतक श्रीराम की पत्नी इलायची देवी की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिट्टी अवैध रूप से खनन करके ला रहा था या फिर रायल्टी से खनन हो रहा था। इसके बारे में जिम्मेदार जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, रात में मिट्टी लेकर जाने के बात पर लोग अवैध खनन की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव निवासी श्रीराम (24) जयराम शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता था। वह शुक्रवार को कस्बे के किसी मैरिज हाल से खाना बनाकर बाइक से रात में करीब 12 बजे घर जा रहा था। जैसे ही वह नगर की सीमा पर सोनखर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सामने से मिट्टी लादकर आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम दाह संस्कार होने के बाद रविवार को कोतवाली में पहुंचकर इलायची देवी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर से हुई घटना

घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के बारे में क्षेत्र में चर्चा है कि वह अवैध रूप से अवैध मिट्टी व बालू खनन कर बांसी नगर की तरफ ला रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। कोतवाल बांसी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लदा हुआ है। उनसे जब यह पूछा गया कि मिट्टी खनन का परमिट है, तब उन्होंने बताया कि अभी तक वाहन स्वामी द्वारा परमिट व रायल्टी का पेपर उपलब्ध नहीं कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घर में नहीं जले चूल्हे, आसपास घरों में छाया मातम
शोहरतगढ़। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर के पेट्रोल पंप के मिट्टी से लदे टैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार युवक की शुक्रवार को कुचलकर मौत थी। शनिवार शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शाम तक उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इस हादसे के सदमे से शनिवार रात और रविवार सुबह आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले। इस घटना का मंजर महसूस करके लोग दर्द से भयभीत हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed