फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against the driver

Siddharthnagar News: वाहन चालक पर केस दर्ज

Sun, 19 Jan 2025 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ चौराहे पर मंगलवार की देर रात बढ़नी से आ रही कार के खड़ी जेसीबी में टकराने के बाद दो सगे भाइयों की मौत के मामले में परिवार ने ढेबरुआ थाने में तहरीर दी है।
जेसीबी चालक के मृतकों के घर जाकर हादसे की सच्चाई बताने के बाद परिजनों ने हादसा होने से संबंधित तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद इस मामले में हत्या व दुर्घटना के बीच हो रहा संदेह भी दूर हो गया। इटवा थाना क्षेत्र के भोपलापुर निवासी अवधेश सैनी व धीरेश सैनी पुत्र शिवशंकर सैनी मंगलवार की रात जेसीबी से ढेबरुआ में एक बाग से जड़ की खोदाई करवा रहे थे। जेसीबी इटवा थाना क्षेत्र के कपिया का रहने वाला प्रदीप मौर्य चला रहा था।
विज्ञापन

चालक ने मृतकों के परिजनों को बताया कि जब अपना काम खत्म कर सड़क पर आकर जेसीबी खड़ी की तो दोनों भाई जेसीबी की मीटर रीडिंग लेने लगे। तभी तेज गति से आई कार ने जेसीबी में टक्कर मारी दी। इसके बाद वह डरकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चालक के पूरी बात बताने के बाद मृतक अवधेश सैनी की पत्नी अनीता ने ढेबरुआ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के संबंध में केस दर्ज किया है।
इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवधेश की पत्नी की तहरीर पर मार्ग दुर्घटना से संबंधित केस दर्ज किया गया है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed