{"_id":"62868193662dd15636007ffc","slug":"case-registered-against-seven-in-case-of-beating-of-woman-siddharthnagar-news-gkp4374390154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई मामले में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पिटाई मामले में सात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की पिटाई मामले में सात पर केस दर्ज
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला और उसके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर धमकी देते हुए उन्हें व उनके बेटे को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं।
तहरीर में महिला ने लिखा है कि पूर्व में हुए चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश की वजह से उन्हें पीटा गया। शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग बचाव करने के लिए आए। बचाव करते समय उन्हें भी चोटें आईं।
प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना के नामजद सात लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के अलावा, बलवा व छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।