फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against nine accused of fatal attack on a young man

Siddharthnagar News: युवक पर जानलेवा हमला करने के नौ आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 17 Sep 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case registered against nine accused of fatal attack on a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंंदिर मगहर के पास युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी सर्वेंद्र पांडेय पुत्र दिलीप पांडेय ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव के चार लोगों के साथ बोलेरो से तरकुलहवा देवी मंंदिर से दर्शन करके घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर दुर्गा मंदिर के पास कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक करके उसकी बोलेरो को रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक उक्त कार में बैठे विकास अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर महुली, रिसाद सिद्दीकी बंडाबाजार धनघटा और छह सात अज्ञात लोगों ने हॉकी, डंडे व चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे लोग गाड़ी से खींचकर मारने-पीटने लगे। उसके साथ गाड़ी में बैठे सालिकराम चौहान को भी गाड़ी से खींचकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए हमला कर दिए। पीड़ित के साथ में गाड़ी में बैठे नवनीत उपाध्याय और जयराम यादव ने जब हमलवारों को रोकना चाहा तो उन्हें भी मारने-पीटने लगे। हमलावरों की पिटाई से सर्वेंद्र पांडेय को सिर, चेहरा, आंख, हाथ में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि लोग उसे मरा समझ कर असलहा लहराते हुए भाग गए। उसे बेहोशी की हालत में लोग जिला अस्पताल ले गए। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि विकास अग्रहरि, रिसाद सिद्दीकी, छह व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट कर बेहोश करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed