फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against former block chief and checkman in Siddharthnagar

Siddharth Nagar News:पूर्व ब्लॉक प्रमुख व चेयरमैन पुत्र समेत 8 पर केस दर्ज, बिकी जमीन दोबारा बेच रहे थे

Mon, 30 Sep 2024 06:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

सदर पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि उसका बाजार हेमंत कुमार जायसवाल की तहरीर पर दोनों भूमि की धोखाधड़ी कर बिक्री के मामले में बिक्रेता समेत अन्य पर अलग-अलग दो मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित बेसकीमती भूमि की धोखाधड़ी करते हुए दोबारा रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर राजस्व अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गयी है।

विज्ञापन
Case registered against former block chief and checkman in Siddharthnagar
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर में स्थित भूमि को धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए दोबारा रजिस्ट्री करने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पूर्व चेयरमैन पुत्र समेत आठ पर केस दर्ज हुआ है। सदर पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि उसका बाजार हेमंत कुमार जायसवाल की तहरीर पर दोनों भूमि की धोखाधड़ी कर बिक्री के मामले में बिक्रेता समेत अन्य पर अलग-अलग दो मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित बेसकीमती भूमि की धोखाधड़ी करते हुए दोबारा रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर राजस्व अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गयी है।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि उसका बाजार हेमंत कुमार जायसवाल ने दिए तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

हेमंत कुमार जायसवाल की तहरीर के अनुसार विपक्षी अब्दुल मुईम ने शहर के राजस्व ग्राम थरौली में स्थित अपने हिस्से की 1596 वर्ग मीटर भूमि को भिन्न भिन्न तारीखों पर उनके अलावा मो सकील, मो. मोहसिन, माधवी कुशवाहा, नरेंद्र कुमार पांडेय को बैनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार अब तक अपने हिस्से का 1460.31 वर्गमीटर भूमि बिक्री कर चुका है, जिसके बाद उनके पास 134.69 वर्गमीटर जमीन शेष थी, लेकिन उन्होंने 154.80 वर्ग मीटर भूमि मनोज कुमार सिंह के पक्ष में तथा सफीक अहमद को 116.17 वर्ग मीटर भूमि का फर्जी बैनामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed