{"_id":"5dd578db8ebc3e54827701c0","slug":"case-on-enginneer-siddharthnagar-news-gkp3300678124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंई निर्माण खंड के अभियंता पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंई निर्माण खंड के अभियंता पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई निर्माण खंड के अभियंता पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज
फर्जी तरीके से एनएससी के जरिए भुगतान करने की शिकायत पर दो फर्मों पर दर्ज हुआ जालसाजी का केस
बस्ती के रहने वाले एक शख्स की शिकायत पर सदर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फर्जी एनएससी के जरिए चहेते ठेकेदार को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने के मामले में सदर पुलिस ने अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड पर जालसाजी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही लाभ पहुंचाने वाली दो फर्मों पर भी जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सदर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बस्ती जिले के भुवनी महसो थाना लालगंज निवासी अमरनाथ ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग निर्माण खंड आईसीडी के अभियंता द्वारा फर्जी एनएससी बचत पासबुक पर फर्जी तरीके से अपने चहेते ठेकेदारों और फर्म को लाभ पहुंचाते हुए भुगतान कर दिया गया है, जो गलत है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग निर्माण खंड आईसीडी, मेसर्स तारा कंस्ट्रक्शन आवास विकास कालोनी बस्ती, मेसर्स लक्ष्मी इंटर प्राइजेज बभनगवां बस्ती के खिलाफ जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियंता सहित दो फर्मों के नाम पर केस दर्ज हुआ है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।