फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case of poccso on a youth

Siddharthnagar News: युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
case of poccso on a youth
कक्षा 10वीं की छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, लोकलाज के चलते चुप रही मां
विज्ञापन

अब परेशान होकर पुलिस लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने झांसे में लेकर बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण वह आगे नहीं आ रही थी। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के मुताबिक, उसकी 15 वर्षीय बेटी उसका क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। गांव का ही एक युवक बेटी को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी जब दोनों परिवारों को हुई तो लोकलाज के कारण समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने इसके बाद फिर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार लड़की की तबीयत खराब चल रही है। वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गई है। उन्हें आरोपी से डर है कि वह कुछ भी कर सकता है। पीड़िता ने इस मामले में सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed