फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case of fighting in woman murder

Siddharthnagar News: तीन पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
case of fighting in woman murder
.सन्नो। फाइल फोटो।
बेटे को बचाने गई मां की आरोपियों ने की थी पिटाई, चली गई थी जान
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस में बढ़ेगी धारा

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी गांव में देर शाम हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के छतहरी गांव में रविवार देर शाम गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटे जा रहे बेटे को बचाने गई महिला की मारपीट में मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

क्षेत्र के छतहरी गांव निवासी सलीम (24) पुत्र हमीदुल्लाह और अरमान दोनों दोस्त हैं। सलीम मोटर मैकेनिक है। रविवार को इसका दोस्त अरमान अपने घर के बरामदे में मोबाइल चार्ज में लगाकर कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह घर आया तो उसका मोबाइल वहां नहीं था। उसने मोबाइल के बारे में अपनी मां से पूछा तो मां ने कहा कि सलीम आया था। हो सकता है वही उठा ले गया हो।
विज्ञापन

उसके बाद अरमान अपने भाई और एक दोस्त के साथ सलीम को गांव के बाग से पकड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोप में पीट रहा था। मामले की जानकारी जब सलीम की मां सन्नो (68) को हुई तो वह कुछ ही दूर पर स्थित बाग में अपने पुत्र को बचाने चली गईं। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव में उनको गंभीर चोट लग गई। चोट लगते ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। उसके बाद सभी लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम ने अपने पिता को बुलाया और सन्नो को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें माधव प्रासाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय सन्नों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पति की तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।
इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अरमान, उसके भाई और अमित के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




बोले मृतका के पति

सन्नो की मौत के बाद से सलीम परेशान था। वह सुबह कहीं चला गया था। पति हमीदुल्लाह ने बताया कि आरोपी अरमान गड़ाकुल के बाग में बगीचे मकान बना रहता है। वह मेरे पुत्र सलीम को मेरे घर से खींच ले गया। अपने भाई और एक दोस्त के साथ सलीम को एक कमरे में बंद कर वे लोग रविवार तीन बजे से मारपीट रहे थे। मारपीट की जानकारी मेरी पत्नी सन्नो को मिली तो पुत्र सलीम को बचाने गई। उसी दौरान उसे गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। गंभीर चोट लगने के कारण ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed