फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case in fighting

Siddharthnagar News: मारपीट के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
case in fighting
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर एक युवक को कुछ लोगों ने सोमवार सुबह लाठी-डंडे से पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी चिराकुद्दीन व सलाहुद्दीन अपने निजी काम से बयारा चौराहे पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से ही घात लगाए गांव के सचिन ने अपने तीन साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। लोगों ने मामले की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और हालात को काबू में किया। भवानीगंज थाने में तहरीर देते हुए पीड़ित युवक के भाई अलाउद्दीन ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed