{"_id":"65b2ceb2653f774b8c0e1d04","slug":"case-filed-against-hospital-cleaner-for-molesting-a-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-111974-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवती से छेड़खानी मामले में अस्पताल सफाईकर्मी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवती से छेड़खानी मामले में अस्पताल सफाईकर्मी पर केस
Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सफाईकर्मी पर छेड़खानी का केस दर्ज हुआ है। यहां 17 जनवरी को भर्ती हुई गर्भवती महिला की सहयोगी युवती से अस्पताल परिसर में छेड़खानी करने के आरोप में युवती के भाई की तहरीर पर उसका पुलिस ने केस दर्ज किया।
तहरीर में लिखा है कि उसका बाजार थाना क्षेत्र की एक प्रसूता अस्पताल में भर्ती हुई। प्रसव के बाद महिला की देखरेख के लिए उसकी मां और बड़ी बहन बारी–बारी से अस्पताल में थीं। 20 जनवरी को अस्पताल में अपनी बीमार बहन की देखरेख कर रही युवती का हाथ यहीं सफाईकर्मी विजय कुमार ने पकड़ लिया और अश्लील बात करने लगा। उसकी हरकत से बहन रोने लगी और घर आकर मां और भाई से बताया। भाई ने 21 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ सतेंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक छेड़खानी का केस दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।