फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case file against five people

अगवा करने बाद हुआ था किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 02 Jan 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
case file against five people
अगवा करने बाद हुआ था किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- पुलिस ने पहले दर्ज किया था अगवा करने केस
- अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज करने वाली शोहरतगढ़ पुलिस बैकफुट पर आ गई। किशोरी के आगे आने और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार पुलिस ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

क्षेत्र के सीमा से सटे एक गांव में 24 दिसंबर को किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में 31 जनवरी को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। मगर जब किशोरी ने मुखर होकर बोली कि उसके साथ अन्याय हुआ है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और दबाव बढ़ा तो पुलिस हरकत में आई और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इसमें पुलिस ने एक आरोपित को शनिवार को खुनुवां बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम सिराज अहमद निवासी मोहल्ला धर्मशाला वार्ड नंबर पांच कस्बा शोहरतगढ़ है। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके अलावा चार आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। सीओ शोहरतगढ़ हरिश्चंद ने बताया कि पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। चार अन्य की तलाश में टीम लगी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed