{"_id":"620fcf0beed1b75c275ad1dc","slug":"case-file-against-apnadal-s-candidate-siddharthnagar-news-gkp4273714151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल एस प्रत्याशी विनय वर्मा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल एस प्रत्याशी विनय वर्मा पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल एस प्रत्याशी विनय वर्मा पर केस दर्ज
- आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शोहरतगढ़ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बिना प्रशासन के अनुमति के शोहरतगढ़ कस्बे में कार्यालय खोलने के मामले में भाजपा समर्थित अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा पर केस दर्ज हुआ है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर शोहरतगढ़ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में यह कार्रवाई की है।
कस्बे के मुख्य मार्ग से बढ़नी रोड पर स्थित अपना दल एस के चुनाव कार्यालय का एक हफ्ते पहले उद्घाटन किया गया था। भाजपा समर्थित अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा बृहस्पतिवार को देर शाम को कार्यालय पर समर्थकों से मिल रहे थे। इसी बीच स्टेटिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंची। उन्होंने प्रत्याशी से कार्यालय खोलने का अनुमति पत्र की मांग की। अनुमति पत्र नहीं मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपनी रिपोर्ट पुलिस को दी। उसके बाद देर रात तक पुलिस ने इस मामले में अपना दल एस प्रत्याशी विनय वर्मा व अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की।