फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case darj in Khesraha

अधिक दाम पर बेच रहे थे दाल, केस दर्ज

Fri, 27 Mar 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Case darj in Khesraha
अधिक दाम पर बेच रहे थे दाल, केस दर्ज
विज्ञापन

खेसरहा। पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मरवटिया बाजार में छापा मारा। दो दुकानदारों ने अधिक दाम पर दाल बेचते हुए पाए जाने पर केस दर्ज किया। साथ ही अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा किसी की शिकायत मिली तो केस दर्ज करने के साथ ही जेल भेज दिया जाएगा। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक राम सेवक यादव, मंडी सचिव बांसी विजय सेन व थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह शुक्रवार को मरवटिया बाजार पहुंचे। यहां दुकानदार अधिक दाम पर दाल व अन्य सामग्री बेच रहे थे। टीम ने मरवटिया बाजार में जयराम को किराने की दुकान पर अरहर की दाल 100 रुपये किलो बेचते हुए पाया। वहीं लालजी को 125 रुपये लीटर सरसों का तेल और 35 रुपये में आधा किलो चला बेचते हुए मिले। दोनों के खिलाफ खाद सुरक्षा के अधिक नियम के तहत खेसरहा थाना में केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया। अगर कोई अधिक दाम पर सामान बेचता हुआ मिला तो कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed