फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case against four named and 35 unidentified for assaulting an advocate in the court premises

Siddharthnagar News: कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट में चार नामजद व 35 अज्ञात पर केस

Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case against four named and 35 unidentified for assaulting an advocate in the court premises
सिद्धार्थनगर। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद व 35 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद हुए मारपीट के मामले में आईजी गोरखपुर के निर्देश पर अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति की तहरीर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जोगिया थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति ने तहरीर में बताया कि वह 27 जून की सुबह सिविल कोर्ट कैंपस में स्थित अपने चैंबर में बैठे थे। कुछ अधिवक्ता गोलबंद होकर आए और मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये व जेवर भी छीन लिए। इससे प्रार्थी का पूरा परिवार डरा सहमा है। कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने डीजीपी, एडीजीपी गोरखपुर, डीआईजी बस्ती समेत विभिन्न जगह शिकायती पत्र भेजा था, जिसके बाद पुलिस ने आईजी गोरखपुर के निर्देश पर मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed