फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car loses control and plunges into a gorge; occupants have a narrow escape.

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Car loses control and plunges into a gorge; occupants have a narrow escape.
शाहपुर–सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के समीप अंधे मोड़ पर पलटी कार। संवाद
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के अंधे मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

हादसे के समय कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीछे दूसरी कार से आ रहे चार लोगों ने वाहन रोककर बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों का पास के एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद वे अपने घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed