{"_id":"63f10d1aa09475769e0efdf3","slug":"car-dip-in-river-siddharthnagar-news-c-7-1-58501-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: अनियंत्रित कार नहर में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: अनियंत्रित कार नहर में गिरी
Sat, 18 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के बांसी डुमरियागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में पलटी कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बने नहर की पुल पर झहरांव गांव के पास शुक्रवार रात 11 बजे कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार पानी में गिरी और उसमें पानी भी भर गया। नहर में पानी कम था और कार गिरकर पलटी नहीं थी। हादसे में कार सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई है।
क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार 11 बजे एक कार में सवार कुछ लोग डुमरियागंज से बांसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार झहरांव पुल के पास पहुंची थी कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक महिला सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
पथरा थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि रात में कार नहरे में गिरने की सूचना मिली थी। कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं थी, जिनको उपचार के लिए बांसी भेजा गया था।