फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   captin srijan pandey body reached village

Siddharthnagar News: कैप्टन सृजन पांडेय का शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम

Thu, 12 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
captin srijan pandey body reached village
शोहरतगढ़ क्षेत्र के पड़रिया गांव में मृतक कैप्टन सृजन पांडेय का शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन
फोटो-
विज्ञापन

देहरादून में सड़क हादसे में थल सेना के कैप्टन सृजन पांडेय की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देहरादून में मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाले थल सेना के कैप्टन सृजन पांडेय की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पड़रिया पहुंची तो हर किसी की आंख नम हो गई।
परिजनों सहित रिश्तेदार बदहवास थे। मां रेनू पांडेय कई बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजन बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाल रहे थे। बहन सृष्टि भाई की पार्थिव देह को देखकर उन्हें जगाने के लिए कहकर चीख रही थीं। इनको ढांढस बंधाने वाले भी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन

देहरादून में तैनात थल सेना के कैप्टन सृजन पांडेय की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहां से सेना के जवानों ने उनका शव बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पहुंचाया। इसके बाद सृजन पांडेय अमर रहे के नारे लगाते हुए उनकी अर्थी बानगंगा नदी स्थित श्मशानघाट तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट पर सेना गोरखपुर यूनिट के ऑफिसरों व जवानों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद गोरखपुर यूनिट के जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, भाजपा नेता लालजी त्रिपाठी सहित स्थानीय थाने के पुलिस जवान मौजूद रहे। यहां पिता परमात्मा पांडेय ने अपने इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।


सांसद, विधायक ने बंधाया ढांढस
सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सृजन पांडेय के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, इटवा चेयरमैन विकास जायसवाल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार पथरकट्ट, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय, रामकुमार पांडेय, हियुवा नेता अजय सिंह, देवेंद्र पाल, अजय वरुण, पिंटू मौर्य, आनंद सिंह, अशोक पासवान, शोहरतगढ़ एसओ पंकज कुमार पांडेय, ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed