फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   candidate trying to contact voter who not live in his own city

Siddharthnagar News: घर आजा परदेसी मतदाता, तुझे नेता बुलाए रे...

Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
candidate trying to contact voter who not live in his own city
: 11 मई को चुनाव में मतदान के लिए प्रवासी मतदाताओं से मनुहार कर रहे प्रत्याशी
विज्ञापन

: मुंबई, दिल्ली और गुजरात में अच्छी तादाद में रहते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। प्रत्याशी क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने और उन्हें अपने पाले में करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में प्रवासी यानी परदेसी मतदाताओं को 11 मई को होने वाले चुनाव में मतदान में भागीदारी करने के लिए घर आने की मनुहार भी की जा रही है। इसके लिए प्रत्याशी मैसेज करने के साथ फोन से प्रवासी मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
डुमरियागंज, भारतभारी तथा बढ़नीचाफा नगर क्षेत्र के हजारों लोग रोजी रोजगार, काम धंधे के सिलसिले में मुंबई, दिल्ली, गुजरात व कानपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु में रह रहे हैं। जो लोकसभा, विधानसभा चुनाव के साथ ही नगर पंचायतों में भी वहां से आकर मतदान में भाग लेते हैं। इस बार नगर पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान ही वैवाहिक सीजन भी पड़ने से प्रवासी मतदाताओं के घर आने की प्रबल संभावना है। इसी के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड सभासद सदस्य पद के उम्मीदवार दोस्ती, नातेदारी रिश्तेदारी का हवाला देकर डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ-साथ परदेसी वोटरों से मोबाइल के जरिये संपर्क साध कर मतदान से पहले घर आने की विनती कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ प्रत्याशी तो नामांकन करने से पहले ही मुंबई दिल्ली, गुजरात का दौरा कर उनसे जनसंपर्क करने के साथ-साथ मतदान के समय क्षेत्र में आने का वचन भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत के मालीमैंनहा के अब्दुल वहीद तथा अनस अहमद ने बताया कि उनके परिवार के कई लोग मुंबई में रहते हैं। जो 11 मई को होने वाले मतदान में शामिल होने के लिए 6 मई को चलकर 9 मई को गांव आ जाएंगे। बढ़नीचाफा के राजेंद्र और अनीस अहमद ने बताया कि उनके गांव और घर के दो दर्जन लोग दिल्ली में कारोबार करते हैं, वे लोग भी मतदान में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, और वह 15 मई को गांव में होने वाली शादी में भी शामिल हो जाएंगे। इससे उनका दोनों काम हो जाएगा। भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र के परसा गांव के सुभाष तथा भारतभारी के अब्दुल वाहिद ने बताया कि प्रवासी वोटर अगर भारी संख्या में मतदान में शामिल हुए तो यहां का चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
परदेसी वोटरों के जरिये चुनावी समीकरण बनाने वाले उम्मीदवार उनके आने पर खुद की जीत का भी दावा करने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed