फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Campaigning ends, polling parties depart today

चुनाव प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज

Fri, 27 Nov 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा। जिले के चार ब्लाकों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ब्लाक मुख्यालयों से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार की देर शाम तक ब्लाकों पर तैयारियां जारी रही।
विज्ञापन

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर ही अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उधर, मतदान चारों ब्लाकों में 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार थम गया है। बैनर-पोस्टर के जरिए माहौल बनाने में जुटे प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क में लग गए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में नौगढ़, लोटन, बर्डपुर और उसका ब्लाक में मतदान होना है। ठंड को देखते हुए इस बार मतदान की समय सीमा शाम साढ़े 4 बजे तक ही रखी गई है। इन ब्लाकों में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियों को गुरुवार को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र जारी हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह उन्हें ब्लाक मुख्यालयों पर बुलाया गया है, जहां से मतदान सामग्री देकर उन्हें बूथों पर रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन की टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed