फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cake cutting celebrated the new year celebration

केक काटकर मनाया नए साल का जश्न

Sun, 01 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Cake cutting celebrated the new year celebration
शहर में नव वर्ष का उल्लास मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नए साल का रविवार को जोरदार स्वागत हुआ। पूरी रात थिरकने के बाद दिनभर मौज-मस्ती का सिलसिला जारी रहा। किसी ने कपिलवस्तु पार्क में दोस्तों के साथ दिन गुजारा तो किसी ने नजदीकी पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर दिन बिताया। बड़ी तादाद में लोग नेपाल की पहाड़ियों पर जश्न मनाने गए। किन्हीं कारणों से जो लोग कहीं नहीं जा सके, उन्होंने घर पर ही सेलिब्रेशन पार्टी की। कार्ड और गिफ्ट के आदान-प्रदान के साथ ही सोशल मीडिया से बधाई का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार की रात घड़ी की सुइयों के मिलते ही नए वर्ष का जश्न शुरू हो गया था। घने कोहरे की चादर में लिपटी बुद्ध भूमि के वाशिंदे अपने तरह से जश्न मनाने में जुटे रहे। ज्यादातर लोगों ने घरों में ही पार्टी कर खुशियां मनाई। केक काटा, मिठाइयां बांटीं और फिर सुबह होते ही नजदीकी टूरिस्ट प्लेस की ओर निकल पड़े। नगर के उद्यान पार्क, कपिलवस्तु स्थित पार्क, बौद्ध संग्रहालय में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। नेपाल में स्थित पिकनिक स्पॉटों पर भी लोग मस्ती करते दिखे। होटल, लॉज भी गुलजार रहे। घरों में बच्चों-महिलाओं ने आपस में सेलीब्रेशन किया। उधर, मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य साधनों से दोस्तों-रिश्तेदारों को बधाई देने में भी लोग मशगूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed