{"_id":"5a5cf08f4f1c1b84268b49c9","slug":"cabinet-minister-inauhurated-magh-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक माघ मेले के उद्घाटन में बोले कैबिनेट मंत्री जयप्रताप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक माघ मेले के उद्घाटन में बोले कैबिनेट मंत्री जयप्रताप
siddharthnagar
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन करते जयप्रताप सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। नगर के ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज सोमवार को हुआ। एक माह तक चलने वाले मेले का उद्धाटन कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान पंडित अशोक त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मेले में सजी दुकानों पर जहां बच्चों, महिलाओं की भीड़ रही, वहीं झूला, नौटकी के पंडालों में भी लोग जमे रहे। चाट-पकौड़ी के साथ मेले की प्रसिद्ध मिठाई खजला की दुकानों पर लोग जमकर खरीददारी करते नजर आए।
मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकारों से बिलकुल अलग है। सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य से काम कर रही सरकार पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चल रही हैं। सपा से निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी को आश्वस्त किया कि नगर के विकास में किसी भी तरह का अवरोध नहीं आने दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर अवगत कराएं, विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि 65 वर्ष पहले पंडित राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की ओर से शुरू कराए गए इस मेले की ख्याति पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सबकी हैं। चेयरमैन मो. इद्रीश पटवारी नगर के विकास को नई ऊंचाइयां देने के लिए सबसे सहयोग की अपील की। उद्घाटन समारोह में डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, ईओ अरविंद कुमार, अभय प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन चमन आरा राईनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज बाबा, प्रभाशंकर राय, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, अंकित मिश्र, हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अफसर रिजवी, देवेश पांडेय, सभासद अजय शुक्ला, बजरंगी, साकिर, लक्ष्मण निषाद, सालिकराम निषाद, कपिलदेव, राम गोपाल अग्रहरि, अरुण गुप्ता, मंगल चौरसिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया।
मेडिकल कॉलेज के लिए शुरू हुई पहल
बांसी। माघ मेले के उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सिर्फ घोषणा नहीं है, उस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि बांसी में सभी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। महिला अस्पताल के लिए अलग से जमीन न मिलने पर इसी परिसर में सुविधाएं विकसित की जाएंगी।