{"_id":"69652f1bb11be2d38e0705da","slug":"ca-members-to-hold-sit-in-demonstration-at-dumriaganj-municipality-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151561-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज नपा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगें सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज नपा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगें सभासद
विज्ञापन
-एसडीएम डुमरियागंज को पत्र के जरिये दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आदर्श नगर पंचायत डुमरियागंज में विकास कार्य ठप होने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर डुमरियागंज के सभासदों में रोष है। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर उनके प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हैं।
सोमवार को डुमरियागंज नगर पंचायत के सभासदों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की सूचना दी है। सभासदों के अनुसार दिनांक 13 जनवरी मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 1:00 बजे तक नगर पंचायत डुमरियागंज परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सभासदों ने एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार को पत्र देकर उक्त शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं और विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना ही इस धरना-प्रदर्शन का उद्देश्य है।
विज्ञापन
इस दौरान वार्ड सभासद परवेज, नसीम अहमद, मनोज कुमार, सुबराती,मुजीबुल्लाह, नंदलाल गुप्ता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।