फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bypassing opposition, Jamil elephant ride

विरोध दरकिनार, जमील हाथी पर सवार

Wed, 04 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bypassing opposition, Jamil elephant ride
कार्यकर्ताओं के विरोध को दरकिनार करते हुए बसपा ने बुधवार को नौगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन मो. जमील सिद्दीकी को हाथी पर सवार करा दिया। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख भाई शफीक अहमद, जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद मिश्र सहित अन्य समर्थकों ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। शोहरतगढ़ के एक लाज में आयोजित समारोह में सपा से आए इन नेताओं को बसपा की सदस्यता दिलाई जाती रही तो चंद कदम दूर सड़क पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। जिलाध्यक्ष, मंडल को-आर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए करीब पांच घंटे तक कार्यकर्ता सड़कों पर जमे रहे। कार्यकर्ताओं का गुस्सा इस कदर था कि पार्टी नेताओं को रास्ता बदलकर कार्यक्रम में जाना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने किसी भी हाल में दलबदल कर आए लोगों का साथ न देने का ऐलान किया है। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा में घमासान मचा हुआ है। पूर्व घोषित प्रभारी अमर सिंह चौधरी का प्रभार छिन जाने के बाद से यहां कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। पिछले दिनों जोनल को-आर्डिनेटर की बैठक में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। वह बाहरी लोगों को पार्टी में शामिल करने पर ऐतराज जता रहे हैं। विरोध के चलते ही अमर सिंह के निष्कासन के साथ शेाहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र इकाई भंग कर दी गई है। कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए बुधवार को जोनल को-ऑर्डिनेटर लालजी वर्मा का आगमन होना था। उनसे अपनी पीड़ा जाहिर करने के लिए सुबह से गड़ाकुल गांव स्थित एक लाज के समीप शोहरतगढ़-बढ़नी मुख्य मार्ग पर डेरा डाल कर बैठे हुए थे। जोनल कोऑर्डिनेटर का काफिला रोककर उनसे विरोध जताने की तैयारी थी। इसकी भनक लगते ही जोनल को-ऑर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारी मड़वा बाईपास मार्ग होते हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर कार्यकर्ता और उग्र हो गए। जोनल को-ऑर्डिनेटर, मंडल को-ऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक कार्यकर्ताओं का मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में सुनील गुप्ता, रामदास, रामचंद्र, उमाशंकर, राजूदास, विजय, विजय बहादुर, चंदकेश, राजेंद्र, रमेश, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिराम भारती, ओमप्रकाश, रामवृक्ष, रामपाल, ओमप्रकाश, वंशराज रामप्यारे, सुखराम, श्याम सुंदर, ज्ञानदास, नंदलाल आदि मौजूद थे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कार्यकर्ताओं के विरोध को दरकिनार करते हुए बसपा ने बुधवार को नौगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन मो. जमील सिद्दीकी को हाथी पर सवार करा दिया। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख भाई शफीक अहमद, जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद मिश्र सहित अन्य समर्थकों ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के एक लाज में आयोजित समारोह में सपा से आए इन नेताओं को बसपा की सदस्यता दिलाई जाती रही तो चंद कदम दूर सड़क पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। जिलाध्यक्ष, मंडल को-आर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए करीब पांच घंटे तक कार्यकर्ता सड़कों पर जमे रहे। कार्यकर्ताओं का गुस्सा इस कदर था कि पार्टी नेताओं को रास्ता बदलकर कार्यक्रम में जाना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने किसी भी हाल में दलबदल कर आए लोगों का साथ न देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा में घमासान मचा हुआ है। पूर्व घोषित प्रभारी अमर सिंह चौधरी का प्रभार छिन जाने के बाद से यहां कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। पिछले दिनों जोनल को-आर्डिनेटर की बैठक में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाहरी लोगों को पार्टी में शामिल करने पर ऐतराज जता रहे हैं। विरोध के चलते ही अमर सिंह के निष्कासन के साथ शेाहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र इकाई भंग कर दी गई है। कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए बुधवार को जोनल को-ऑर्डिनेटर लालजी वर्मा का आगमन होना था।
उनसे अपनी पीड़ा जाहिर करने के लिए सुबह से गड़ाकुल गांव स्थित एक लाज के समीप शोहरतगढ़-बढ़नी मुख्य मार्ग पर डेरा डाल कर बैठे हुए थे। जोनल कोऑर्डिनेटर का काफिला रोककर उनसे विरोध जताने की तैयारी थी।
इसकी भनक लगते ही जोनल को-ऑर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारी मड़वा बाईपास मार्ग होते हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर कार्यकर्ता और उग्र हो गए। जोनल को-ऑर्डिनेटर, मंडल को-ऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

करीब पांच घंटे तक कार्यकर्ताओं का मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में सुनील गुप्ता, रामदास मौर्य, रामचंद्र पासवान, उमाशंकर राजभर, राजूदास, विजय कुमार, विजय बहादुर, चंदकेश भारती, राजेंद्र प्रसाद, रमेश त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिराम भारती, ओमप्रकाश, रामवृक्ष, रामपाल, ओमप्रकाश मिश्र, वंशराज मास्टर, रामप्यारे मौर्य, सुखराम, श्याम सुंदर, ज्ञानदास, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed