फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Businessmen are selling adulterated tea leaves in the towns

Siddharthnagar News: धंधेबाज कस्बों में खपा रहे मिलावटी चायपत्ती

Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are selling adulterated tea leaves in the towns
सिद्धार्थनगर। अगर आप बाजार से खुली चायपत्ती ले रहे हैं या फिर मिठाई की दुकान से चाय का स्वाद ले रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि बाजार में नकली और रंग वाली चायपत्ती खपाई जा रही है। गोरखपुर में नकली चायपत्ती बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ के धंधेबाजों के कैरियर जिले में पहले से सक्रिय थे, जो चौराहों और कस्बों के चुनिंदा दुकानों पर सेटिंग करके चायपत्ती खपाते थे। अब गोरखपुर में नकली चायपत्ती बनाकर बाजार में उतारने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश व्यापारी गोरखपुर से ही थोक में सामान मंगाते हैं। ऐसे में इन दुकानों से भी नकली का खेल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
जिले में पूर्व में हुई जांच में चायपत्ती में मिलावट होने की पुष्टि हो चुकी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से जांच के बाद कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन की तरह से चाय भी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। न चाहते हुए भी एक व्यक्ति दिनभर में दो से तीन बार चाय पी ही लेता है। वहीं, सरकारी और निजी कंपनी में काम करने वाले दिनभर में 10 से अधिक बार चाय पीते हैं।

ऐसे में नियमित मिलावटी चाय का सेवन करके गंभीर बीमार का शिकार न हो जाएं। चिकित्सकों का दावा है कि अगर नियमित मिलावटी चाय का सेवन करते हैं तो कैंसर, गुर्दे में खराबी और शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने वाली कई जानलेवा बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed