{"_id":"66465387b56ee17873023884","slug":"bus-operations-haltedauto-drivers-charging-double-the-fare-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117251-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस संचालन ठप...ऑटो चालक वसूल रहे दोगुना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस संचालन ठप...ऑटो चालक वसूल रहे दोगुना किराया
Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर जनपद के सरहद सिंगार जोत से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन चलती थी रोडवेज बस
-महज 75 किलोमीटर दूरी तय करने में 200 से 250 रुपए वसूली कर रहे हैं प्राइवेट टैक्सी चालक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहपुर। जिला मुख्यालय से शाहपुर होते हुए सिंगारजोत को जाने वाली सड़क पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से रोजाना यात्रियों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है। महज 75 किलोमीटर दूरी का किराया चार किश्त में निजी वाहन चालक 200 से 250 रुपये वसूल रहे हैं। इस सड़क से होकर आने-जाने वाले राहगीरों ने पूर्व की तरह रोडवेज बस के संचालन की मांग की है।
सिंगारजोत से शाहपुर होते हुए डुमरियागंज के रास्ते सिद्धार्थनगर जिले को जोड़ने वाली सड़क पर रोडवेज बसों के न चलने से आसपास के सैकड़ों गांवों के रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क पर चलने वाले प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। आए दिन किराए को लेकर वाहन चालकों और यात्रियों से झड़प होती है। सिंगर जोत और आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस सड़क से होकर डुमरियागंज और जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। सिंगार जोत और आसपास के गांवों के लोगों को तब मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जब डुमरियागंज पहुंचने पर शाम हो जाती है। क्योंकि देर शाम इस सड़क पर सवारी गाड़ी बमुश्किल ही मिलती है। ऐसे में घर पहुंचने वाले व्यक्ति के लिए गाड़ी रिजर्व करना मजबूरी हो जाता है। प्राइवेट वाहन चालक मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनसे किराए से कहीं ज्यादा रकम वसूल करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
करीब एक दशक से इस सड़क पर रोडवेज बस का संचालन बंद है। जिला मुख्यालय से डुमरियागंज होते हुए सिंगार जोत, उतरौला,गोंडा,लखनऊ के लिए अगर कोई रोडवेज बस संचालन शुरु कर दिया जाए तो हमारे क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही परिवहन निगम का राजस्व भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
दीनदयाल यादव
रोडवेज बस संचालन बंद होने से हम सबका जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया। पहले हर रोज जिला मुख्यालय पर लोगों का मुकदमा देखने जाता था, लेकिन जब से रोडवेज बस संचालन बंद हुआ तब से जिला मुख्यालय की मुकदमा देखना छोड़ दिया।
बिनोद कुमार द्विवेदी, अधिवक्ता
रोडवेज बस संचालन बंद होने से प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी किराया वसूली कर रहे हैं। जिसके चलते जिला मुख्यालय तो दूर डुमरियागंज तहसील पर भी लोगों को आना बहुत कठिनाई पड़ रही है। अगर दो रोडवेज सुबह और शाम चालू हो जाए तो जिला मुख्यालय से लोगों का संपर्क बना रहेगा।
गंगोत्री नाथ त्रिपाठी
जिला मुख्यालय पर जाने के लिए हम सबको चार जगह टैक्सी बदल करके जाना पड़ता है। जिसमें करीब एक तरफ का किराया 200 से 250 रुपया लग जाता, और समय से पहुंचते भी नहीं है। अगर रोडवेज बस का संचालन चालू हो जा रहा तो समय के साथ-साथ किराया भी लोगों का बचेगा।
रामफेर यादव
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग का सर्वे करवाया गया है, इस रूट पर छोटी बस की जरूरत है, विभाग को छोटी बस के लिए पत्र लिखा गया है। बस मिलते ही संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
वीके गंगवार, एआरएम