फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bulldozer runs on government land, altercation with Tehsildar

Siddharthnagar News: सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर, तहसीलदार से नोकझोंक

Sun, 26 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on government land, altercation with Tehsildar
पकड़ी उसका गोरखपुर मुख्य मार्ग से सटे सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाती प्रशासन की जेसीबी।
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर स्थित पकड़ी में अतिक्रमण पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलवा दिया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार नौगढ़ डाॅ. संतराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

डीएम सिद्धार्थनगर डाॅ. राजा गणपति आर के निर्देश पर तहसीलदार नौगढ़ डाॅ. संतराज सिंह द्वारा पकड़ी उसका गोरखपुर मुख्य मार्ग से सटे सरकारी जमीन से कब्जे को ढ़हाया गया। राजस्व ग्राम पकड़ी थाना उसका नगर पालिका सिद्धार्थनगर की बंजर जमीन है। इस पर नगर के ही दबंग मिट्ठू नामक व्यक्ति ने कब्जा किया हुआ था और भवन निर्माण करवा रहा था। सूचना मिलने पर तहसीलदार नौगढ़ डाॅ. संतराज सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे तथा टीम द्वारा पैमाइश करवाई। 740 वर्ग मीटर सरकारी जमीन मुख्य मार्ग से सटी हुई है, जो खाली करवा दी गई।
विज्ञापन

इस बीच कब्जेधारी से तहसीलदार की बहुत नोकझोंक भी हुई। लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। राजस्व टीम में तहसीलदार नौगढ़ के अलावा नायब तहसीलदार उसका माधुर्य यादव राजस्व निरीक्षक पकड़ी गिरीश चंद्र मिश्र, लेखपाल राम सिंह, लेखपाल विनय पांडेय, लेखपाल दुर्गेश पांडेय, लेखपाल देवेंद्र तिवारी और नगर पालिका की टीम तथा पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद थे। उप जिलाधिकारी नवगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने कहा इसी तरह अभियान चलाकर नगर पालिका में भू-माफियाओं से जमीन खाली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed