फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   buddha pratima broken

Siddharthnagar News: भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कीचड़-गोबर फेंका

Tue, 17 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
buddha pratima broken
फोटो- है
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव का मामला, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात
अराजक तत्वों ने गांव में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे धार्मिक उन्माद फैलाने की नाकाम कोशिश की गई। घटना स्थल पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के रामनरेश, अतुल गौतम, बजरंगी प्रसाद व विनोद कुमार के मुताबिक, गांव के ही राजकुमार के घर के सामने करीब एक दशक से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच गांव के कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों ने देखा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त है तो गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बताया कि इस तरह के कृत्य से भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर मौके पर गया था। राजकुमार की तहरीर पर जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। प्रतिमा तोड़ने वालों तक पहुंचने के लिए अलग टीम लगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed