{"_id":"69f66842ff39732c590f2470","slug":"buddha-jayanti-celebrated-by-serving-destitute-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157516-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेसहारा बच्चों की सेवा कर मनाई गई बुद्ध जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेसहारा बच्चों की सेवा कर मनाई गई बुद्ध जयंती
Sun, 03 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु के बालगृह में बच्चों को सामग्री और भोजन वितरण
कपिलवस्तु। बुद्ध जयंती के अवसर पर कपिलवस्तु स्थित एक बालगृह में जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की गई। आयोजन प्राचीन कपिलवस्तु बचत समूह, सिद्धार्थ टोला तौलिहावा की ओर से किया गया। इस दौरान चिल्ड्रन होम में रह रहे 32 बच्चों को बैग, खेल सामग्री, स्टेशनरी और झूले सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर सुदीप पौडेल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में अपनाना और मानव सेवा में आगे आना समय की आवश्यकता है। लुंबिनी विकास कोष के पूर्व कार्यकारी सदस्य राजेश ज्ञवाली ने कहा कि बेसहारा बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह की चेयरपर्सन अंजना खत्री ज्ञवाली ने की, जबकि टीका भट्टराई जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नम्रता ठाकुर अधिकारी ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार हरिराज शर्मा, समाजसेवी गुणाखर गैरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।