फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bsp workers meeting00

विकास के नाम पर सिर्फ छला गया सिद्धार्थनगर

Sat, 13 Jan 2018 10:45 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 13 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
bsp workers meeting00
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते आफताब आलम। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। 
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को विकास भवन के समीप स्थित मैरिज हाल में हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि देश-प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाले अपने नारे से परे हट गए हैं। विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा। पूरा जिला पिछड़ेपन का दंश से जूझ रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ छलावा होता आया है। जनता के वोट हथियार कर निर्वाचित होने वाले जनसमस्याओं से बेखबर होकर चैन की नींद सो रहे हैं। अब उनके दिन पूरे हो चुके हैं। भाजपा-सपा से आजिज जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ता कमर कस लें और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 
विज्ञापन

सम्मेलन में घनश्याम चंद्र खरवार, पूर्व सांसद व मुख्य जोन इंचार्ज डॉ. बलिराम, रामसूरत चौधरी, सुरेश कुमार गौतम, सुधीर कुमार भारती, रामदेव पासवान, डॉ. प्रदीप निषाद, दिनेश कुमार गौतम, शेखर आजाद, पीआर आजाद, रामबहोर कन्नौजिया, रामशंकर मौर्य, घनश्याम, शमीम अहमद, राजाराम लोधी, अरुण प्रताप मल्ल, गुड्डन पांडेय, आलम भाई, संजय पांडेय, ख्वाजा शम्सुद्दीन, सत्येंद्र गौतम, मो. फैज, सुनील यादव, रतन सागर, पशुपतिनाथ, रविकुल, इरशाद अहमद, मुख्तार अहमद, मुमताज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed