फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brothers and nephews together cut with an ax for the land

Siddharthnagar News: जमीन के लिए भाई-भतीजों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Mon, 08 May 2023 01:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Mon, 08 May 2023 01:27 PM IST
सार

खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियापार गांव में सगे भाइयों ब्रह्मानंद यादव और फूलचंद यादव में भूमि बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था। शनिवार को दिन में गांव के लोगों ने दोनों के बीच जमीन का बंटवारा करा दिया था। पंचायत के फैसले से फूलचंद असंतुष्ट था। शाम को फूलचंद ने अपने दो बेटों व पड़ोसी के साथ बड़े भाई ब्रह्मानंद के घर पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन
Brothers and nephews together cut with an ax for the land
ब्रह्मानंद यादव। फाइल फोटो

विस्तार

घोसियारी (सिद्धार्थनगर)। जमीन के बंटवारे से नाखुश छोटे भाई फूलचंद यादव ने अपने दो बेटों और एक पड़ोसी के साथ मिलकर बड़े भाई ब्रह्मानंद यादव (55) पर लाठी-डंडों व सरिया-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। हमले में ब्रह्मानंद की बेटी भी घायल है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियापार गांव में सगे भाइयों ब्रह्मानंद यादव और फूलचंद यादव में भूमि बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था। शनिवार को दिन में गांव के लोगों ने दोनों के बीच जमीन का बंटवारा करा दिया था। पंचायत के फैसले से फूलचंद असंतुष्ट था।
विज्ञापन


शाम को फूलचंद ने अपने दो बेटों व पड़ोसी के साथ बड़े भाई ब्रह्मानंद के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने ब्रह्मानंद पर लाठी, डंडा, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे ब्रह्मानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्री मीरा यादव को भी गंभीर चोटें लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पहुंचे ब्रह्मानंद के पुत्र एवं अन्य ने दोनों को सीएचसी खेसरहा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख यहां से भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।


एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में फूलचंद यादव व उसके दो पुत्र अमरजीत, सर्वजीत और पड़ोसी सूरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार लाठी, सरिया व कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पहले दर्ज हत्या के प्रयास मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed