फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured

सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला जख्मी

Sun, 20 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured
सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला जख्मी
विज्ञापन

भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के सादुल्लाह नगर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। भवानीगंज थाना क्षेत्र निवासी चंदन शर्मा अपनी पत्नी को ससुराल पहुंचाकर दूसरे रिश्तेदार के वहां जा रहा था। हादसे में जख्मी दूसरे बाइक सवार युवक का इलाज किया जा रहा है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगंज कस्बा निवासी चंदन शर्मा (30) पुत्र लखन बृहस्पतिवार को भवानीगंज से अपनी पत्नी महक (27) वर्ष को ससुराल जिगनी थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर छोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात आठ बजे सादुल्लानगर बाजार स्थित अपने रिश्तेदार के यहां मिलने जा रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चंदन व उनका साला शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बलरामपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में ही चंदन की मौत हो गई। वहीं, शिवा का हाथ टूट गया और उनके सीने में गंभीर चोटें आई हैं। बताते हैं कि चंदन की शादी आठ वर्ष पहले महक से हुई थी। चंदन अपने पीछे अपनी पत्नी व 3 बच्चे मुस्कान सात वर्ष, दीपक पांच वर्ष, राजा बाबू तीन वर्ष को छोड़ गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सादुल्लानगर राज कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed