फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Broken statue... police engaged in investigation

Siddharthnagar News: खंडित की प्रतिमा... जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jul 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Broken statue... police engaged in investigation
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव में काली माता मंदिर में स्थित हाथी प्रतिमा को बुधवार रात किसी व्यक्ति ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। बुधवार की रात करीब आठ बजे बेलवालगुनही गांव में स्थित काली मंदिर की प्रतिमा किसी ने तोड़ दिया। काली मंदिर के पुजारी जय प्रकाश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुणाल व सीओ सतीश पांडेय लोगों से पूछताछ की। पुलिस व मंदिर पुजारी व आम लोगों के सहमति से रात में ही टूटी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया और नई प्रतिमा मंगाकर मंदिर में रख दिया। बृहस्पतिवार को सुबह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करा कर स्थापित किया गया। घनश्याम गुप्ता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई कई मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed