{"_id":"65185bb45ba99df6bb085646","slug":"broken-road-and-blocked-drains-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5615-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटी सड़क और नालियां जाम, लखनापार की बनी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटी सड़क और नालियां जाम, लखनापार की बनी पहचान
Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के लखनापार गांव सड़क पर बह रहा गंदा पानी, पैदल चलना दुश्वार। संवाद
सिद्धार्थनगर। जोगिया क्षेत्र के लखनापार गांव की सड़क टूटने व नाली जमा होने से सड़क पर पानी बहने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे लोगों में गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है। गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क का पता ही नहीं चल पा रहा है।
गांव में जगह-जगह पर कुड़ा अंबार लगा हुआ है, गांव के अजय, रिंकू, दिनेश, रामस्वरूप, गोपाल प्रहलाद, ओमप्रकाश, धीसई, रामदीन, बुद्धराम, लोगों ने बताया कि गांव में बनी सड़क के दोनों तरफ नालियां बनी हुई है। सफाई कर्मी एक तरफ का ही नाला साफ करते है। दुसरे तरफ की बनी नालियां चोक ले ली है, जिससे घरोंं से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कई जगह नाली और सड़क मिलकर एक सड़क के बीच मे एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। नाली के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है बरसात में समय नाली की पानी ओवरफ्लो हो कर पुरे रोड पर बहता रहता जिसके वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इससे गांव के लोगों के गंदे पानी में होकर आना पड़ता है।
गांव के नालियों की साफ-सफाई नहीं होती है तो सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव खराब सड़क को बनाने के लिए सचिव से डाटा मांगा गया है।
अरूण श्रीवास्तव, बीडीओ