फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Broken furnace raw alcohol

तोड़ी गई कच्ची शराब की भट्ठी

Fri, 27 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में जहरीली शराब से तीन मौतों के बाद जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छानबीन की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन

 पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद शराब पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम ने उसका बाजार में छापा मार कर 5 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। मौके पर 625 लहन भी मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

मोहाना पुलिस ने 23 शीशी नेपाली शराब के साथ एक को हिरासत में लिया। खेसरहां में 30 लीटर कच्ची बरामद हुई। अलग-अलग स्थानों से तीन को गिरफ्तार किया गया। उधर, आबकारी विभाग की टीम ने बांसी क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक संतोष उपाध्याय के मुताबिक टीम गठित कर पूरे जिले में अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध  शराब  बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गोरखपुर की घटना के बाद  जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed