फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   broke temple in dumariagang

धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त, विरोध करने पर मारपीट

Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
broke temple in dumariagang
धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन

- महिला और उसके परिजनों ने दूसरे गांव में भागकर बचाई जान
- त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के तेतरी गांव में हुई धार्मिक उन्माद फैलाने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव शुक्रवार रात धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने वाले परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्र के तेतरी गांव की एक महिला के मुताबिक उनकी ननद, जो नाबालिग है। शुक्रवार शाम को खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी। इस बीच धार्मिक स्थान पर गांव के ही कुछ महिलाएं और पुरुष एक मूर्ति को तोड़ रहे थे। यह देखकर उसने लोगों को मना किया तो ननद की पिटाई करने लगे। शोर-सुनकर पति के साथ जब पहुंची तो उनकी भी पिटाई करने लगे। महिला का कहना है कि परिवार के लोग बगल के गांव अंदुआ शनिचरा में जाकर शरण लिए तब जाकर जान बची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में बलवा, मारपीट आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रात में ही लगवा दी गई नई मूर्ति
तेतरी गांव में वर्ग विशेष के लोगों ने धार्मिक स्थान पर लगी मूर्ति तोड़ने की सूचना पर प्रशासने रात में ही नई मूर्ति स्थापित करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed