फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brick stones fired in two sides, five people injured

Siddharthnagar News: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग जख्मी

Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Brick stones fired in two sides, five people injured
जोगिया क्षेत्र के हड़कौली मे वहिदुल के घर चले ईट वा पत्थर। संवाद
पुरानी रंजिश में वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष में हुई मारपीट
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हड़कौली गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हड़कौली गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश में वर्तमान और पूर्व प्रधान आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष में ईंट पत्थर चले। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी जोगिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों पक्ष की तहरीर पर सात लोगों पर मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


क्षेत्र के हड़कौली गांव निवासी नसीम वर्तमान प्रधान हैं, जबकि तारा पूर्व प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पुरानी रंजिश में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर ईंट पत्थर चले। आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसमें मौजूदा प्रधान नसीम के परिवार के अजरुन, वहीदुल्लाह, अब्दुल करीम, निसार अहमद और कलामुद्दीन को गंभीर चोट आई। रात में ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। मारपीट की इस घटना में प्रथम पक्ष के नसीम, अब्दुल मोबिन, इसुब कमाल और दूसरे पक्ष के वहीदुल, तारा, मोकीम, राही, भुल्लर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ जोगिया यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। दोनों पक्ष से मिले तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed