{"_id":"6887bd6b302ce8a68705f2b6","slug":"breaking-the-lock-of-prerna-canteen-cash-and-goods-stolen-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141866-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रेरणा कैंटीन का ताला तोड़ सामान के साथ नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रेरणा कैंटीन का ताला तोड़ सामान के साथ नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के परिसर में स्थित प्रेरणा कैंटीन का रविवार की शाम ताला तोड़कर चोरों ने खाद्य सामग्री के साथ ही 45 सौ रुपये चोरी कर लिए।
पीड़ित ने सोमवार को डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के रूद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया गांव निवासी श्याम कली स्वयं सहायता समूह के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सीएचसी सिरसिया में प्रेरणा कैंटीन का संचालन करती हैं। इस पर अधिकतर उनका बड़ा बेटा रामपाल रहता है। रविवार को छुट्टी के कारण कैंटीन बंद थी। शाम करीब पांच बजे कैंटीन का ताला तोड़ उसमें रखे करीब आठ दर्जन, नमकीन के पैकेट, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ ही गल्ले में रखे 45 सौ रुपये चोरी कर लिए ।
पीड़ित रामपाल ने सोमवार को डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला जानकारी में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।