{"_id":"63e69ab6d98c8440f60a39dd","slug":"bolero-returning-from-baraat-overturned-due-to-dense-fog-siddharthnagar-news-c-7-1-49436-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: घने कोहरे के चलते बरात से लौट रही बोलेरो पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: घने कोहरे के चलते बरात से लौट रही बोलेरो पलटी
Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर सिसहनिया गांव के पूरब गैस एजेंसी के पास बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे बरात से आ रही बोलेरो घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
क्षेत्र के सिसहनिया गांव के नन्ने शर्मा के नाती की शादी में गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भीमापार गांव के रविंद्र कुमार शुक्ल की बोलेरो बरातियों को लेकर गोरखपुर गई थी। वहां से दो वाहन एकसाथ निकले। रविंद्र कुमार शुक्ल की बोलेरो घने कोहरे के कारण सिसहनिया गांव के पास सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
दूसरे वाहन में बैठे गांव के मनोज उपाध्याय, सरजू शर्मा, सिंकू उपाध्याय, भोलू मिश्रा आदि ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।