{"_id":"6a359b427615c59beb0670fa","slug":"body-identified-post-mortem-confirms-death-by-drowning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160034-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शव की पहचान हुई, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शव की पहचान हुई, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि
Sat, 20 Jun 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज में उतराया मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बानगंगा के पास बैराज से निकली बानगंगा कैनाल नहर में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव उतराया मिला था। इसकी पहचान पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के जोगकुंडा निवासी आशीष पासवान (22) पुत्र दुर्गा पासवान के रूप में की है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से हुई है।
बात दें कि बृहस्पतिवार को बानगंगा के पास बैराज से निकली बानगंगा कैनाल नहर के पास टहल रहे कुछ लोगों ने देखा कि एक युवक का शव नदी के पास नहर में उतराया हुआ है। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस दे दी थी। मौके पर पुलिस पहुंचकर पानी से गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाकर पुलिस ने इकट्ठा हुए लोगों से शव की पहचान करवाई लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को उसकी पहचान हुई, जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोने-बिलखने लगे। आशीष की शादी नहीं हुई थी।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बानगंगा कैनाल नहर में मिले शव का पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन को शव सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।