फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Board exams were held under strict supervision, 726 candidates were absent.

Siddharthnagar News: कड़ी निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा, 726 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Board exams were held under strict supervision, 726 candidates were absent.
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शनिवार को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दोनों पालियों में कुल 726 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। डीआईओएस समेत गठित सचल दस्तों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा में 634 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में परिधाम रचना एवं सज्जा विषय की परीक्षा में चार 10 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में इतिहास विषय में 88 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, वॉयस रिकॉर्डिंग व्यवस्था एवं प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहे, जिन्होंने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कक्ष को देखा। सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। इसके साथ ही प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात रहा, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं शांत वातावरण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
संस्कृत परीक्षा में 364 ने छोड़ी परीक्षा
जिले में शनिवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई संस्कृत विषयों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कुल 364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा श्रीपार्णनीय गुरुकुल महाविद्यालय दयानंदनगर कोल्हुई, श्रीमुनीश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एकडेगवा, श्री भागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धेंसा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
----------
शुचितापूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
तुलसियापुर। शिवपति इंटर काॅलेज में हाईस्कूल इतिहास में 93 पंजीकृत थे जिसमें 90 छात्रों ने परीक्षा दी तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर गृहविज्ञान में 205 में 196 छात्र उपस्थित रहें जिसमें 9 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक राम विलास यादव ने कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है।

---------
घबराहट और उत्सुकता के बीच छात्रों ने दी परीक्षा
पकड़ी बाजार। बोर्ड परीक्षा में बैठे छात्रों ने बातचीत के दौरान बताया कि पहली बार परीक्षा में बैठने को उत्सुकता के साथ ही घबराहट भी महसूस हो रही थी, लेकिन परीक्षा में बैठने के बाद सामान्य होकर प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने इसे नया अनुभव बताते हुए कहा कि प्रश्न पत्र का उत्तर ठीक से दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed