{"_id":"6648fcf0f1cf00d1440c7014","slug":"bn-singh-remembered-on-his-death-anniversary-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-117697-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बीएन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बीएन सिंह
Sun, 19 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ड्रेनेज विभाग में शनिवार को कर्मचारी नेता बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को आज जो केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन भत्ता प्राप्त हो रहा है वह बीएन सिंह के संघर्षों की देन है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, अरुण प्रजापति, महेश्वर पांडेय, आशुतोष यादव, मुनीब कुमार, राजेश श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, भूपेश शुक्ला, जगनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन